ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

राहुल गांधी की सुरक्षा पर विवाद, वकील का कोर्ट में खतरे का दावा, राहुल ने जताई असहमति

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 15, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे कोर्ट में सावरकर मानहानि केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने लिखित में कहा कि “वोट चोरी” का मामला उजागर करने के बाद राहुल गांधी की जान को खतरा है। लेकिन मीडिया में ये खबर आने के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर बताया कि राहुल इस बयान से असहमत हैं, क्योंकि उनके वकील ने बिना उनकी सहमति के यह बयान कोर्ट में दिया। इसलिए यह बयान कोर्ट से वापस लिया जाएगा।

मामले में राहुल के वकील ने एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट से अपील की थी कि शिकायतकर्ता का संबंध नाथूराम गोडसे के परिवार से है, इसलिए केस की निष्पक्ष सुनवाई के लिए राहुल को प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दिया जाए। साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं के धमकी भरे बयानों का भी जिक्र किया। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

पुणे कोर्ट में यह केस सत्यकी सावरकर ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी के बयानों से हिंदू समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल ने कहा था कि सच्चा हिंदू न हिंसक होता है, न नफरत फैलाता है, जबकि बीजेपी नफरत और हिंसा फैलाती है। इस मामले की शुरुआत मार्च 2023 के उस भाषण से हुई, जिसमें राहुल ने दावा किया था कि सावरकर ने अपनी किताब में मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई का जिक्र खुशी के साथ किया था।

इससे पहले जुलाई 2024 में कोर्ट ने सत्यकी की वह मांग खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने राहुल से किताब पेश करने को कहा था। वहीं, 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने सावरकर पर अंग्रेजों से माफी मांगने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर भी विवाद हुआ था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.